सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आनंदमयी वातावरण....

28 जनवरी, ऋतु हेमंत और आईआईएमसी में आनंद प्रधान सर का जन्मदिन हो तो छात्रों में उत्साह, हर्ष और उमंग का वातावरण स्वाभाविक है.......

आनन्द सर का जन्मदिनोत्सव
आप जियें हजारों साल-साल के दिन हो पचास हजार,, हैप्पी बर्थडे टू यू. हैप्पी बर्थडे टू यू, जैसे बोल से हिन्दी पत्रकारिता का कक्ष गुंजायमान हो उठा। एक एक कर सारे शिक्षक गण कमरें में प्रवेश कर रहे थे और हर बढ़ते कदम से ताली की गड़गड़ाहट तेज होती जा रही थी। हिन्दी पत्रकारिता विभाग के विभागध्यक्ष डा. हेमन्त जोशी सर और उनके साथ में मेन आफ द डे यानि आनंद प्रधान सर ने जैसे कमरे में प्रवेश किया, सारे छात्र अपने-अपने स्थान पर खड़े हो गये।

कक्ष में आईआईएमसी के सभी विभागों के छात्र मौजूद थे जिसकी वजह से कुर्सीयाँ कम पड़ गई थी। 
केक काटने की जब बारी आई.... उससे पहले अभिषेक और मैं मोमबत्तियाँ लगा रहे थे, तो अमित सर ने कहा एक मोमबत्ती के दस साल इस पर आनन्द सर ने मुस्कराते हुए जबाव दिया फिर तो पाँच ही लगाना ...... मैं न जाने किस धुन में था,
 केक की खुबसूरती के लिए 6 मोमबत्तियाँ लगा दी। इसके बाद सर ने केक काटा और सभी को केक खिलाए और छात्रों को अपने हाथों से केडवरी का चॉकलेट दिया।


माहौल मजेदार तब हो गया जब छात्रों ने सर से गाने की जिद कर दी, सर ने कहा "अब मैं दुविधा में पड़ गया हूँ मैं जिस खुशी की अनुभूति का एहसास कर रहा हूँ कि मैं न भी नहीं कर सकता और गाने मुझे आता नहीं है। ऐसी स्थिति में दो गाने याद आ रहे हैं एक जो अरविंद ने शपथग्रहण के बाद गाया था....इंसान से इंसान का और दूसरा जिसने अपने 51 वर्ष पूरे किये हैं"
छात्र जिद पर अड़े रहे गाना तो सुनाना पड़ेगा....अतुल बोल पड़ा प्रेम आधारित, सर बोले यूँ तो मैं वैचारिक रूप से प्रेम स्वतंत्रता का पक्षधर हूँ, लेकिन 6 मोमबत्तियाँ लगाकर मेरा रास्ता तो आपलोगों ने बंद कर दिया है भाई। अंतत: तय हुआ कि सर एक कविता सुनाऐंगे। इससे पूर्व कवि अक्षय ने अपने कुछ काव्य बोल रखे।
फिर सर ने अवतार सिंह संधू "पाश" की एक शानदार कविता सुनाई, इस पर छात्र खुद को वाह-वाह करने से नहीं रोक पाए। अंत में सर ने सभी का दिल से आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर अनुभूति मेम, अमित सेन सर, कृष्ण सर, भूपेन सर और दिव्यांशु सर सहित आईआईएमसी के कई कर्मी मौजूद थे।  

  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन की सार्थकता

लोग कहते हैं जीवन नश्वर है। बहुत से महान व्यक्तियों और संतों ने भी इस बात की सत्यता भी प्रमाणित की है। वे बड़े लोग थे उन्हें झूठलाया नहीं जा सकता- लेकिन मेरी समझ में जीवन नश्वर नहीं है। अगर नश्वर होता तो आज विश्व में मानव का आस्तित्व ही नहीं रहता। नश्वर शब्द का तात्पर्य उस वस्तु से है जिसका आस्तित्व ना रहें। किंतु मानव का आस्तित्व था, है, और रहेगा। व्यक्तिगत मृत्यु मानव का विनाश नहीं है। वह सिर्फ निरर्थक पत्तों का गिरना मात्र है। जिससे मानव रूपी वृक्ष की सुन्दरता विकृत ना हो जाय। व्यक्तिगत क्षति मेरी क्षति है। पर मानवता की नहीं...... विवेकानन्द आई आई एम सी

बिहार चुनाव को लेकर क्या है जनता परिवार की राजनीति?

विवेकानंद सिंह जनता परिवार को लेकर सबके दिमाग  में अभी बस एक ही बात आ रही होगी कि इतना हो-हल्ला और कई मीटिंग्स के दौर के बाद जब सबने एक होने का फैसला कर ही लिया तो बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह विलय क्यों नहीं? जब मोदी की लहर के कारण धुर विरोधी हो चुके दो भाई गले मिलने को तैयार हो ही गए तो अब आखिर क्या समस्या हो गई? क्या लालू-नीतीश के रिश्तों में फिर से दरार आ गई? क्या पप्पू और मांझी का इसमें कोई फैक्टर तो नहीं है? लेकिन सवालों से इतर हकीकत यही है कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में राजद-जदयू के विलय से बेहतर विकल्प उनके लिए गठबंधन ही है। राजद के एक नेता से मेरी बात हुई तो उनका कहना था कि उनके लिए सीटों की संख्या से बड़ा मसला 16 वीं बिहार विधान सभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता तक पहुँचने से रोकना है। बीजेपी के नेता ने कहा कि इनकी आपसी लड़ाई के बीच हम 175 का आंकड़ा छूने में कामयाब होकर रहेंगे। खैर हार-जीत का पता तो चुनाव के बाद ही चलेगा लेकिन जनता परिवार में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस हलचल पर मशहूर नारा याद आ रहा है “अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है”। देखना दिलचस्प होगा क...

यहां सरकारी स्कूलों के 'शिक्षक' बने हैं 'मैनेजर'

विवेकानंद सिंह सरकारी स्कूलों में मिलनेवाली शिक्षा की गुणवत्ता की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। खास तौर से बिहार के सरकारी स्कूलों में काम करनेवाले शिक्षक आजकल गजब के मैनेजर बन गये हैं। हो सकता है आपको मेरी बातें थोड़ी अजीब लगे, लेकिन यह एक सच्चाई है। पढ़ाने के अलावा अपनी नौकरी बचाने के लिए व कम सैलरी को बेहतर बनाने के लिए उन्हें कई तरह से खुद को और छात्रों के अटेंडेंस को मैनेज करना पड़ता है। उन्हें हर दिन बच्चों के बिना स्कूल आये भी, उनका अटेंडेंस बनना पड़ता है। इसमें हेडमास्टर साहब (प्रधानाध्यापक) से लेकर शिक्षक भी एक-दूसरे की मदद करते नजर आते हैं। हालांकि, वे भ्रष्ट नहीं, बल्कि बस मैनेज कर रहे होते हैं, क्योंकि उनके ऊपर बैठे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी का काम भी सिर्फ अपनी सैलरी से तो नहीं चल पाता है। दरअसल, वे लोग भी मैनेज कर रहे होते हैं। क्योंकि, सबसे खास बात यह है कि बच्चों के पिता खुद ही मैनेज कर रहे होते हैं। वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की चाह में अपने बच्चे को ट्यूशन देते हैं, प्राइवेट टाइप स्कूल में पढ़ने भेजते हैं, लेकिन सरकारी सिंड्रोम से ग्रस्त हो...