सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ये कैसा विकास....



चंद अच्छे नस्ल के घोड़े, भारत रूपी रथ तथा उस पर सवार जनता को खींचे जा रही हैं, और हम आगे बढ़ते जा रहे हैं। हमें लग रहा है कि हम विकसीत हो रहे हैं।  लेकिन जब हम अपने हालात पर गौर फरमारते हैं तो सच पुछिये हालत बुरी दिखती है। हम अपने पुराने दिनों की तुलना में कम सुखी हैं यह दिखता भी है हम सभी को, पर बोलने की जहमत कोई नहीं करता, शायद सबको डर लगता है कि कहीं कोई उसे पुरातनपंथी ना कह दे।
        आज जहाँ देखिये वहीं प्रचार तंत्र का बोलवाला नजर आता है थोड़ी सी चूक और एहसास हुआ कि लूटे गये बाजार में, पैसे का नग्न खेल ऐसा कि यहाँ गंजे को सचमुच में कंघी बेच दिया जा रहा है। कल की ही बात है मैं बेर सराय में एक मिठाई की दुकान पर नाश्ता कर रहा था, वहीं एक बच्चा भी अपनी माता-पिता के साथ कुछ खा रहे थे। बच्चे ने अपनी माँ से कहा..मामा मुझे बिंगो चाहिए, माँ ने मना किया, बच्चा रोने लगा, तो पापा से रहा न गया, जनाब गये और बिंगो के दो पैकेट ले आये। माँ इतने में पत्नी बन गई और पति को आँख दिखाते हुए कहा कि घर में मैंने चिप्स बना कर रखा है वो नहीं खाएगा, टीवी पर जो देखेगा वहीं चाहिए, सुन लिजिए मुझे भी नई तनिष्क वाली ज्वेलरी दिला देना नहीं तो..। मुझे उनकी बातें सुन कर हँसी आई, यार लोग वाकई कितने खुशहाल हैं। ऐसे में रथ के सारथी और लोकतंत्र के विजय पुरूष भी अपने-आप को विकास पुरूष कहने से चूकते नहीं हैं, पर सोच कर देखिए विकास कैसा?... विकास तो चंद औद्योगिक घराने का हो पाता है।
  और सरकार आप हैं कि उन घरानों के साक्षी बनकर अपनी वाहवाही लूटते फिरते हैं, पर भूल जाते हैं कि देश की भूख मिटाने वाला "किसान" भूखा है, उस किसान का तन उघड़ा है, उस किसान की छत से सूरज किरणों से लेकर वारिष की बुंदे सब बिना कुछ बोले टपक पड़ती है। 
कुरकुरे और पिज्जा वालों की तो बहुत बात होती है पर जिस मक्के से वो बनता है उस मक्के को उपजाने वाले किसान की मेहनत किसी को नहीं दिखती है वाह रे सारथी, देश रूपी रथ को तो तुमने विकास के ऐवरेस्ट पर पहुँचा दिया है। लेकिन तुम्हारा किसान आज भी वारिष की बुंदों के इंतजार में हत्या कर लेता है। नहाने की बात तो छोड़िए महराज पीने तक का पानी नहीं मिल पाता है। जीडीपी का घटना-बढ़ना इन्द्र देवता के हाथ। ऐसे में इन मंहगी-मंहगी काली गाड़ीयों का क्या चक्कर है, मंहगे होते फ्लेट और देश भर में बढ़ती जमीनों की कीमत का क्या राज है? जो हो भाई सपने देखने की आजादी तो दे दो या वो भी अपने और अपने उन मित्रों के लिए छोड़ रखा है जिनके थर्मामीटर से विकास गाथा उवाच हो रहा है। क्या कभी कोइ किसान भी अपनी पत्नी को तनिष्क की ज्वेलरी देने का सपना देख पाएगा..?



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन की सार्थकता

लोग कहते हैं जीवन नश्वर है। बहुत से महान व्यक्तियों और संतों ने भी इस बात की सत्यता भी प्रमाणित की है। वे बड़े लोग थे उन्हें झूठलाया नहीं जा सकता- लेकिन मेरी समझ में जीवन नश्वर नहीं है। अगर नश्वर होता तो आज विश्व में मानव का आस्तित्व ही नहीं रहता। नश्वर शब्द का तात्पर्य उस वस्तु से है जिसका आस्तित्व ना रहें। किंतु मानव का आस्तित्व था, है, और रहेगा। व्यक्तिगत मृत्यु मानव का विनाश नहीं है। वह सिर्फ निरर्थक पत्तों का गिरना मात्र है। जिससे मानव रूपी वृक्ष की सुन्दरता विकृत ना हो जाय। व्यक्तिगत क्षति मेरी क्षति है। पर मानवता की नहीं...... विवेकानन्द आई आई एम सी

बिहार चुनाव को लेकर क्या है जनता परिवार की राजनीति?

विवेकानंद सिंह जनता परिवार को लेकर सबके दिमाग  में अभी बस एक ही बात आ रही होगी कि इतना हो-हल्ला और कई मीटिंग्स के दौर के बाद जब सबने एक होने का फैसला कर ही लिया तो बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह विलय क्यों नहीं? जब मोदी की लहर के कारण धुर विरोधी हो चुके दो भाई गले मिलने को तैयार हो ही गए तो अब आखिर क्या समस्या हो गई? क्या लालू-नीतीश के रिश्तों में फिर से दरार आ गई? क्या पप्पू और मांझी का इसमें कोई फैक्टर तो नहीं है? लेकिन सवालों से इतर हकीकत यही है कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में राजद-जदयू के विलय से बेहतर विकल्प उनके लिए गठबंधन ही है। राजद के एक नेता से मेरी बात हुई तो उनका कहना था कि उनके लिए सीटों की संख्या से बड़ा मसला 16 वीं बिहार विधान सभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता तक पहुँचने से रोकना है। बीजेपी के नेता ने कहा कि इनकी आपसी लड़ाई के बीच हम 175 का आंकड़ा छूने में कामयाब होकर रहेंगे। खैर हार-जीत का पता तो चुनाव के बाद ही चलेगा लेकिन जनता परिवार में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस हलचल पर मशहूर नारा याद आ रहा है “अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है”। देखना दिलचस्प होगा क...

यहां सरकारी स्कूलों के 'शिक्षक' बने हैं 'मैनेजर'

विवेकानंद सिंह सरकारी स्कूलों में मिलनेवाली शिक्षा की गुणवत्ता की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। खास तौर से बिहार के सरकारी स्कूलों में काम करनेवाले शिक्षक आजकल गजब के मैनेजर बन गये हैं। हो सकता है आपको मेरी बातें थोड़ी अजीब लगे, लेकिन यह एक सच्चाई है। पढ़ाने के अलावा अपनी नौकरी बचाने के लिए व कम सैलरी को बेहतर बनाने के लिए उन्हें कई तरह से खुद को और छात्रों के अटेंडेंस को मैनेज करना पड़ता है। उन्हें हर दिन बच्चों के बिना स्कूल आये भी, उनका अटेंडेंस बनना पड़ता है। इसमें हेडमास्टर साहब (प्रधानाध्यापक) से लेकर शिक्षक भी एक-दूसरे की मदद करते नजर आते हैं। हालांकि, वे भ्रष्ट नहीं, बल्कि बस मैनेज कर रहे होते हैं, क्योंकि उनके ऊपर बैठे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी का काम भी सिर्फ अपनी सैलरी से तो नहीं चल पाता है। दरअसल, वे लोग भी मैनेज कर रहे होते हैं। क्योंकि, सबसे खास बात यह है कि बच्चों के पिता खुद ही मैनेज कर रहे होते हैं। वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की चाह में अपने बच्चे को ट्यूशन देते हैं, प्राइवेट टाइप स्कूल में पढ़ने भेजते हैं, लेकिन सरकारी सिंड्रोम से ग्रस्त हो...