सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वो लड़की..

सागर सी सुरमयी आँखें, खुलती-बंद होती पलकें मेरे दिल में ज्वार-भाटा सी लहरें ले आ रही थी। मंद-मंद मुस्कराती वो मोवाईल पर किसी से बात कर रही थी। मेरी नज़र एकटक उसके चेहरे पर ठहर सी गई थी, मेरे कदम भी रूक गये थे वो लड़की थी ही इतनी खूबसूरत।

सर से पांव तक ऐसी रचना मानो कोई मंदिर आँखों के सामने हो जिसे देखते ही मन में सुकून का भाव आ जाए। मन किया कि बोलूँ की तुम बहुत खूबसूरत हो लेकिन वो फोन पर बात कर रही थी तो मैं आगे उसके सामने से होते हुए अपने क्लास की ओर निकल गया।

उस लड़की को कॉलेज में पहली बार देखा था आज, मन में कई तरह की बातें उठ रही थी उसकी सुन्दरता ने मुझे उसका दिवाना बना दिया था। क्लास में मेरे दोस्त समीर ने मुझसे पुछा कि तुमने एसाइनमेंट किया है क्या? मुझे लगा कि वो कुछ पुछ रहा है लेकिन क्या इसका कोई होश ना था। समीर ने हाथ में पेन की नोंक चुभोते हुए कहा क्या हो गया तुम्हें? कहाँ खोये हो? मुझे उसके नोंक चुभोने के दर्द का भी एहसास नहीं था, मेरी आँखों के सामने बस वो लड़की थी। समीर ने झुंझलाकर मुझे जोर से हिलाते हुए कहा तुझे किसी से प्यार तो नहीं हो गया, मेरे मुख से निकल पड़ा हाँ दोस्त मुझे प्यार हो गया है।

तभी क्लास के दरवाजे पर मेरी नज़र गई तो वो लड़की मेरे ही क्लास में आ रही थी, मैं चौंक गया अरे ये तो मेरे साथ ही पढ़ने वाली है। मैं अंदर ही अंदर बहुत खुश हो गया, मुझे लगा कि भगवान ने खुश होकर मेरे लिए ही मेरे सपनों की एक परी भेजी है।

लेकिन यह मेरा भ्रम मात्र था, मेरा दोस्त समीर बहुत ही हेन्डसम था। उस पर क्लास की सारी लड़कीयाँ मरती थी लेकिन वो उनको ज्यादा भाव नहीं देता था, मगर समीर भी उस लड़की को क्लास के अंदर आते देख बोला क्या लड़की है? देखते ही किसी को भी प्यार हो जाए। और वही हुआ जो अक्सर फिल्मों में होता है,, वो लड़की ना तो कभी मुझे प्यार करने को तैयार हुई ना ही समीर को बस हम दोनों की दिवानगी की कद्र के एवज में शुक्रिया के चंद लफ्ज़ बोल जाती और कहती की तुम मेरे एक अच्छे दोस्त हो।
"
फिर डर से कभी "आइ लव यू" बोला नहीं हमेशा संशय में रहा वो रिजेक्ट कर देगी तों मै बरदास्त नहीं कर पाउँगा। तब से लेकर अब तक एकतरफा मुहब्बत की जठराअग्नी में तप रहा हूँ। वो जो एक दोस्त था वो मेरी नज़रों को खटकने लगा था और मैं उसकी नज़रों को और कहानी ऐसे ही अनवरत चलती रही। हम एक प्यार को तरसते रहे। अब तो कोई अच्छा लग भी जाता है तो किसी को बोलता नहीं हूँ,, लेकिन "वो लड़की" आज भी बहुत याद आती है। बस ऐसे ही न जाने उसमें कुछ तो अलग बात थी,,


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन की सार्थकता

लोग कहते हैं जीवन नश्वर है। बहुत से महान व्यक्तियों और संतों ने भी इस बात की सत्यता भी प्रमाणित की है। वे बड़े लोग थे उन्हें झूठलाया नहीं जा सकता- लेकिन मेरी समझ में जीवन नश्वर नहीं है। अगर नश्वर होता तो आज विश्व में मानव का आस्तित्व ही नहीं रहता। नश्वर शब्द का तात्पर्य उस वस्तु से है जिसका आस्तित्व ना रहें। किंतु मानव का आस्तित्व था, है, और रहेगा। व्यक्तिगत मृत्यु मानव का विनाश नहीं है। वह सिर्फ निरर्थक पत्तों का गिरना मात्र है। जिससे मानव रूपी वृक्ष की सुन्दरता विकृत ना हो जाय। व्यक्तिगत क्षति मेरी क्षति है। पर मानवता की नहीं...... विवेकानन्द आई आई एम सी

बिहार चुनाव को लेकर क्या है जनता परिवार की राजनीति?

विवेकानंद सिंह जनता परिवार को लेकर सबके दिमाग  में अभी बस एक ही बात आ रही होगी कि इतना हो-हल्ला और कई मीटिंग्स के दौर के बाद जब सबने एक होने का फैसला कर ही लिया तो बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह विलय क्यों नहीं? जब मोदी की लहर के कारण धुर विरोधी हो चुके दो भाई गले मिलने को तैयार हो ही गए तो अब आखिर क्या समस्या हो गई? क्या लालू-नीतीश के रिश्तों में फिर से दरार आ गई? क्या पप्पू और मांझी का इसमें कोई फैक्टर तो नहीं है? लेकिन सवालों से इतर हकीकत यही है कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में राजद-जदयू के विलय से बेहतर विकल्प उनके लिए गठबंधन ही है। राजद के एक नेता से मेरी बात हुई तो उनका कहना था कि उनके लिए सीटों की संख्या से बड़ा मसला 16 वीं बिहार विधान सभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता तक पहुँचने से रोकना है। बीजेपी के नेता ने कहा कि इनकी आपसी लड़ाई के बीच हम 175 का आंकड़ा छूने में कामयाब होकर रहेंगे। खैर हार-जीत का पता तो चुनाव के बाद ही चलेगा लेकिन जनता परिवार में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस हलचल पर मशहूर नारा याद आ रहा है “अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है”। देखना दिलचस्प होगा क...

यहां सरकारी स्कूलों के 'शिक्षक' बने हैं 'मैनेजर'

विवेकानंद सिंह सरकारी स्कूलों में मिलनेवाली शिक्षा की गुणवत्ता की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। खास तौर से बिहार के सरकारी स्कूलों में काम करनेवाले शिक्षक आजकल गजब के मैनेजर बन गये हैं। हो सकता है आपको मेरी बातें थोड़ी अजीब लगे, लेकिन यह एक सच्चाई है। पढ़ाने के अलावा अपनी नौकरी बचाने के लिए व कम सैलरी को बेहतर बनाने के लिए उन्हें कई तरह से खुद को और छात्रों के अटेंडेंस को मैनेज करना पड़ता है। उन्हें हर दिन बच्चों के बिना स्कूल आये भी, उनका अटेंडेंस बनना पड़ता है। इसमें हेडमास्टर साहब (प्रधानाध्यापक) से लेकर शिक्षक भी एक-दूसरे की मदद करते नजर आते हैं। हालांकि, वे भ्रष्ट नहीं, बल्कि बस मैनेज कर रहे होते हैं, क्योंकि उनके ऊपर बैठे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी का काम भी सिर्फ अपनी सैलरी से तो नहीं चल पाता है। दरअसल, वे लोग भी मैनेज कर रहे होते हैं। क्योंकि, सबसे खास बात यह है कि बच्चों के पिता खुद ही मैनेज कर रहे होते हैं। वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की चाह में अपने बच्चे को ट्यूशन देते हैं, प्राइवेट टाइप स्कूल में पढ़ने भेजते हैं, लेकिन सरकारी सिंड्रोम से ग्रस्त हो...