सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्यार का मतलब पाना नहीं होता,, जो सच है वो कभी अफसाना नहीं होता

कहानी कुछ अनसुलझी है, बस बात ये है कि हम सुलझाने के क्रम में और उलझ गये हैं।


जीवन के एक ऐसे दौर से गुजरना, जहाँ से हमारे निर्माण की प्रक्रिया चल रही होती है, वहाँ हम सपने बुनते हैं कुछ कोरे, कुछ रंग भरे और फिर उन्हीं में अपनी खुशी तलाशने लगते हैं। 
कुछ दिनों से हमारे एक दोस्त के जीवन में यकायक उठा-पटक का दौर शुरु हो गया, जहाँ उसे सबसे ज्यादा खुशी मिलती थी वहीं से उसे सबसे ज्यादा निराशा हाथ आने लगी, वो इतना परेशान हुआ की उसकी तबियत तक बिगड़ गई, सच्चाई का तो मुझे पता नहीं लेकिन कहानी का चित्रण हो तो एक अच्छी फिल्म हो सकती है।
 
प्यार तो कई बार मुझे अबूझ पहेली की तरह लगती है, लाख बार ना चाह लो लेकिन जिससे होना है, वो होकर ही रहता है, कभी किसी की सादगी भा जाती है, तो कभी किसी अदाएँ लुभा जाती हैं। हाँ एक महत्वपूर्ण बात यह है कि प्यार का मिलन हो ही जाए इसकी कोई गारंटी नहीं है। 
चूंकि भारत का समाजिक ताना-बाना काफी उलझा हुआ है।
हम महापुरूषों के जन्मदिनों पर बड़ी-बड़ी बातें तो कर लेते हैं लेकिन जब अपनी बेटी की शादी दूसरे जात के लड़के से करने की बात सामने आती है तो हमारी पेशानी पर बल पड़ने लगता है।
मैं देश के उन लोगों की बात कर रहा हूँ, जो वाकई में मध्यम वर्गी हैं, 
मैं जिस संस्थान में पढ़ रहा हूँ वहाँ के एल्यूमनाई को "कैम्पस वाले कपल अवार्डस" से भी सम्मानित किया गया है। स्वाभाविक है कि इस पढ़ाई के बाद अक्सर लोग अपने-अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं, यदि मन के माफिक का कोई जीवन साथी मिल जाए तो एतराज किसको होगा?

तुम चाहो तो चलो मेरे साथ
हमराह बनो थाम लो मेरा हाथ
मैं साया बनकर रहूँगा सरे राह
हमसफर बन दे दो मेरा साथ....।।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन की सार्थकता

लोग कहते हैं जीवन नश्वर है। बहुत से महान व्यक्तियों और संतों ने भी इस बात की सत्यता भी प्रमाणित की है। वे बड़े लोग थे उन्हें झूठलाया नहीं जा सकता- लेकिन मेरी समझ में जीवन नश्वर नहीं है। अगर नश्वर होता तो आज विश्व में मानव का आस्तित्व ही नहीं रहता। नश्वर शब्द का तात्पर्य उस वस्तु से है जिसका आस्तित्व ना रहें। किंतु मानव का आस्तित्व था, है, और रहेगा। व्यक्तिगत मृत्यु मानव का विनाश नहीं है। वह सिर्फ निरर्थक पत्तों का गिरना मात्र है। जिससे मानव रूपी वृक्ष की सुन्दरता विकृत ना हो जाय। व्यक्तिगत क्षति मेरी क्षति है। पर मानवता की नहीं...... विवेकानन्द आई आई एम सी

बिहार चुनाव को लेकर क्या है जनता परिवार की राजनीति?

विवेकानंद सिंह जनता परिवार को लेकर सबके दिमाग  में अभी बस एक ही बात आ रही होगी कि इतना हो-हल्ला और कई मीटिंग्स के दौर के बाद जब सबने एक होने का फैसला कर ही लिया तो बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह विलय क्यों नहीं? जब मोदी की लहर के कारण धुर विरोधी हो चुके दो भाई गले मिलने को तैयार हो ही गए तो अब आखिर क्या समस्या हो गई? क्या लालू-नीतीश के रिश्तों में फिर से दरार आ गई? क्या पप्पू और मांझी का इसमें कोई फैक्टर तो नहीं है? लेकिन सवालों से इतर हकीकत यही है कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में राजद-जदयू के विलय से बेहतर विकल्प उनके लिए गठबंधन ही है। राजद के एक नेता से मेरी बात हुई तो उनका कहना था कि उनके लिए सीटों की संख्या से बड़ा मसला 16 वीं बिहार विधान सभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता तक पहुँचने से रोकना है। बीजेपी के नेता ने कहा कि इनकी आपसी लड़ाई के बीच हम 175 का आंकड़ा छूने में कामयाब होकर रहेंगे। खैर हार-जीत का पता तो चुनाव के बाद ही चलेगा लेकिन जनता परिवार में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस हलचल पर मशहूर नारा याद आ रहा है “अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है”। देखना दिलचस्प होगा क...

यहां सरकारी स्कूलों के 'शिक्षक' बने हैं 'मैनेजर'

विवेकानंद सिंह सरकारी स्कूलों में मिलनेवाली शिक्षा की गुणवत्ता की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। खास तौर से बिहार के सरकारी स्कूलों में काम करनेवाले शिक्षक आजकल गजब के मैनेजर बन गये हैं। हो सकता है आपको मेरी बातें थोड़ी अजीब लगे, लेकिन यह एक सच्चाई है। पढ़ाने के अलावा अपनी नौकरी बचाने के लिए व कम सैलरी को बेहतर बनाने के लिए उन्हें कई तरह से खुद को और छात्रों के अटेंडेंस को मैनेज करना पड़ता है। उन्हें हर दिन बच्चों के बिना स्कूल आये भी, उनका अटेंडेंस बनना पड़ता है। इसमें हेडमास्टर साहब (प्रधानाध्यापक) से लेकर शिक्षक भी एक-दूसरे की मदद करते नजर आते हैं। हालांकि, वे भ्रष्ट नहीं, बल्कि बस मैनेज कर रहे होते हैं, क्योंकि उनके ऊपर बैठे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी का काम भी सिर्फ अपनी सैलरी से तो नहीं चल पाता है। दरअसल, वे लोग भी मैनेज कर रहे होते हैं। क्योंकि, सबसे खास बात यह है कि बच्चों के पिता खुद ही मैनेज कर रहे होते हैं। वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की चाह में अपने बच्चे को ट्यूशन देते हैं, प्राइवेट टाइप स्कूल में पढ़ने भेजते हैं, लेकिन सरकारी सिंड्रोम से ग्रस्त हो...