सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

परम पद प्राप्ति


संसद भवन

 

भारतीय मीडिया की एक खासियत है, कि उसे समय-समय पर कोई न कोई कार्टून चरित्र चाहिए। ऐसे में परिस्थितियाँ अक्सर अनुकूल हो ही जाती हैं। अब माननीय मोदी जी को ले लिजिए, मुझे उनमें और महाकवि कालीदास में काफी समानता दिखती है। बड़े-बड़े बुद्धिजिवीयों ने मजबूर होकर शकुन्तला पद यानि परम पद के लिए उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। वजह साफ है, उनकी पासपोर्ट बन नहीं पाई तो लेते आए श्रीमान् मोदी महराज को। लिजिए भाई प्रचार तो गजब हो रहा है, झूठ क्या और सच क्या? बढ़िया-बढ़िया लोग कनफूजिया जाते हैं। विकास की परिभाषा रोज बदल रही है जैसे विकास न हो कि विश्वविद्यालय का पाठ्यक्रम। हम और आप क्या करें बस चमत्कार का इंतजार कर सकते हैं।
समस्या यहीं खत्म होती नहीं दिख रही है, कांग्रेस अलग समस्या से ग्रस्त है, भाई युवराज साहब आउट आॉफ फार्म चल रहें हैं, इसलिए उनकी टीम उन्हें कप्तान चुनने में कतरा रही है। बांकि कई लोग हैं जिन्हें लगता है कि वो परम पद को प्राप्त करें पर सबकी किस्मत सिंह जी के तरह तो नहीं। भाई काफी संशय है सर्वे का काम जोरों पर है नतीजा आ जाए तो घोषणा हो ही जाएगी, तब तक तो माना जाय कि कहानी थोड़ी फिल्मी है।
तीसरे मोर्चे की बात करने से डर लगता है, क्योंकि यहाँ तो अपने-अपने इलाके के क्षत्रप मौजूद हैं। किसी का नाम भूला तो पूरी कहानी खत्म। इसलिए ज्यादा बकैती से कुछ नहीं होने वाला बस जुगाड़ ही मामला फिट कर सकता है।
पहली बार हाथ अजमा रही आम-आदमी पार्टी को लगता है कि सारी जनता ईमानदार है और ईमानदारी के नाम पर उन्हें वोट करेगी, ये क्या सोच लिया भाई? ये पब्लिक मौका देखकर चौका लगाती है। ऐसे दांव तो सब लगा रहे हैं पर किसका दांव निशाने पर बैठेगा ये तो जनता-जनार्दन को ही तय करना है।
लेकिन भाई साहब मीडिया घरानों को क्या चाहिए मोटी सी एड् रेवेन्यू, क्योंकि महाकुंभ में किस्मत बनाने का मौका भगवान सबको देते हैं। बेचारे पत्रकार क्या करे? वे आपको ईशारे ही कर सकते हैं बांकि आपकी मर्जी...क्योंकि इंसान के लिए एक इशारा काफी होता है।.......

.विवेकानंद सिंह

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन की सार्थकता

लोग कहते हैं जीवन नश्वर है। बहुत से महान व्यक्तियों और संतों ने भी इस बात की सत्यता भी प्रमाणित की है। वे बड़े लोग थे उन्हें झूठलाया नहीं जा सकता- लेकिन मेरी समझ में जीवन नश्वर नहीं है। अगर नश्वर होता तो आज विश्व में मानव का आस्तित्व ही नहीं रहता। नश्वर शब्द का तात्पर्य उस वस्तु से है जिसका आस्तित्व ना रहें। किंतु मानव का आस्तित्व था, है, और रहेगा। व्यक्तिगत मृत्यु मानव का विनाश नहीं है। वह सिर्फ निरर्थक पत्तों का गिरना मात्र है। जिससे मानव रूपी वृक्ष की सुन्दरता विकृत ना हो जाय। व्यक्तिगत क्षति मेरी क्षति है। पर मानवता की नहीं...... विवेकानन्द आई आई एम सी

बिहार चुनाव को लेकर क्या है जनता परिवार की राजनीति?

विवेकानंद सिंह जनता परिवार को लेकर सबके दिमाग  में अभी बस एक ही बात आ रही होगी कि इतना हो-हल्ला और कई मीटिंग्स के दौर के बाद जब सबने एक होने का फैसला कर ही लिया तो बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह विलय क्यों नहीं? जब मोदी की लहर के कारण धुर विरोधी हो चुके दो भाई गले मिलने को तैयार हो ही गए तो अब आखिर क्या समस्या हो गई? क्या लालू-नीतीश के रिश्तों में फिर से दरार आ गई? क्या पप्पू और मांझी का इसमें कोई फैक्टर तो नहीं है? लेकिन सवालों से इतर हकीकत यही है कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में राजद-जदयू के विलय से बेहतर विकल्प उनके लिए गठबंधन ही है। राजद के एक नेता से मेरी बात हुई तो उनका कहना था कि उनके लिए सीटों की संख्या से बड़ा मसला 16 वीं बिहार विधान सभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता तक पहुँचने से रोकना है। बीजेपी के नेता ने कहा कि इनकी आपसी लड़ाई के बीच हम 175 का आंकड़ा छूने में कामयाब होकर रहेंगे। खैर हार-जीत का पता तो चुनाव के बाद ही चलेगा लेकिन जनता परिवार में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस हलचल पर मशहूर नारा याद आ रहा है “अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है”। देखना दिलचस्प होगा क...

यहां सरकारी स्कूलों के 'शिक्षक' बने हैं 'मैनेजर'

विवेकानंद सिंह सरकारी स्कूलों में मिलनेवाली शिक्षा की गुणवत्ता की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। खास तौर से बिहार के सरकारी स्कूलों में काम करनेवाले शिक्षक आजकल गजब के मैनेजर बन गये हैं। हो सकता है आपको मेरी बातें थोड़ी अजीब लगे, लेकिन यह एक सच्चाई है। पढ़ाने के अलावा अपनी नौकरी बचाने के लिए व कम सैलरी को बेहतर बनाने के लिए उन्हें कई तरह से खुद को और छात्रों के अटेंडेंस को मैनेज करना पड़ता है। उन्हें हर दिन बच्चों के बिना स्कूल आये भी, उनका अटेंडेंस बनना पड़ता है। इसमें हेडमास्टर साहब (प्रधानाध्यापक) से लेकर शिक्षक भी एक-दूसरे की मदद करते नजर आते हैं। हालांकि, वे भ्रष्ट नहीं, बल्कि बस मैनेज कर रहे होते हैं, क्योंकि उनके ऊपर बैठे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी का काम भी सिर्फ अपनी सैलरी से तो नहीं चल पाता है। दरअसल, वे लोग भी मैनेज कर रहे होते हैं। क्योंकि, सबसे खास बात यह है कि बच्चों के पिता खुद ही मैनेज कर रहे होते हैं। वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की चाह में अपने बच्चे को ट्यूशन देते हैं, प्राइवेट टाइप स्कूल में पढ़ने भेजते हैं, लेकिन सरकारी सिंड्रोम से ग्रस्त हो...