सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तुम्हें जो कहना चाहता था

पोथी पढ़-पढ़ जगमुआ, पंडित भया ना कोय, ढाई आखऱ प्रेम के पढ़े सो पंडित होय...।।


वो अपने दोस्तों के साथ मंच पर नृत्य कर रही थी और मेरी नज़र उस पर ज़ाकर टिक गई, उन सभी के बीच बस उसे ही देख पा रहा था मैं, बांकि का नृत्य कैसा था? ये मुझे नहीं मालूम, लेकिन इतना ज़रूर महसूस कर पा रहा था कि रह रह कर उसके चेहरे से जो मुस्क़ान निकलती थी, पल भर के लिए मेरी साँसें सिहर उठती थी। यह सब कुछ क्यों हो रहा था मैं कुछ भी समझ पाने में असमर्थ था। शाय़द मैं उसे पसंद करने लगा था, शायद मैं हमेशा उसके आस-पास ना रहते हुए भी उसी के बारे में सोचने लगा था, या फिर ये मेरा भ्रम मात्र था।

मैं कुछ पल के लिए बच्चा बन जाना चाहता था, ताकि उसको ज़ाकर बोल पाऊँ कि तुम नृत्य करते हुए बहुत सुन्दर लगती हो बिल्कुल अप्सरा(मेरे सपनों वाली परी) की तरह, मैं तुम्हारे हाथों का कोमल स्पर्श चाहता हूँ, तुम्हारे गले लगना चाहता हूँ, बस थोड़ा सा प्यार चाहता हूँ तुमसे। लेकिन यह संभव कहाँ था?

कभी-कभी ज़ब ऐसे ही उसके ख्य़ाल आते हैं तो मन करता है कि ख़ुद को आज़ाद कर दूँ उन तमाम तरह के बंधनों से जो मुझे विरासत के रूप में मिली हुई हैं, जब दिल करे तब उम्र की सीमा भी घटाई-बढ़ाई जा सके। जीवन पर किसी का कोई प्रभाव ना हो बस मैं उसे चाहता ही रहूँ अनवरत, लेकिन यहीं मेरे मन की चंचलता अक्सर मेरे जीभ और ओठ में उलझ कर अटक सी जाती है और मैं अपने भाव व्यक्त करने में असफल रहता हूँ, शायद यही वो वज़ह है कि मुझे ये बातें आज यहाँ लिखनी पड़ रही है।

आज़ादी मुझे प्रेम शब्द के अर्थ को समझने में मेरी मदद करती है, मुझे खोने या पाने का एहसास नहीं रह पाता है, जीने की कोशिश करता रहता हूँ लेकिन चाहत के समक्ष ख़ुद को बेबस, लाचार, निरीह और निष्प्राण महसूस करता हूँ। मर्यादा, आदर्श, संस्कार जैसे शब्द मेरे मस्तिष्क पर हेलमेट की तरह चढ़े रहते हैं जी करे तो भी मैं सावधानी हटी और दुर्घटना घटी वाली स्थिति से स्वयं को बाहर नहीं कर पाता हूँ।

बस एक बात मेरे अंदर जो मुझे अच्छी लगती है वो ये कि मैं प्रेम में स्वयं को मिटा नहीं सकता, हाँ स्वयं में प्रेम को समा अवश्य सकता हूँ। दुखी होकर अमृत कुंड में तैरने से बेहतर है कि विष की ज्वाला पीकर मुस्कराया जाये और जीवन में आने वाले असीम सुखों के स्वागत के लिए सदैव तैयार रहने की एक सफल कोशिश की जाए। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन की सार्थकता

लोग कहते हैं जीवन नश्वर है। बहुत से महान व्यक्तियों और संतों ने भी इस बात की सत्यता भी प्रमाणित की है। वे बड़े लोग थे उन्हें झूठलाया नहीं जा सकता- लेकिन मेरी समझ में जीवन नश्वर नहीं है। अगर नश्वर होता तो आज विश्व में मानव का आस्तित्व ही नहीं रहता। नश्वर शब्द का तात्पर्य उस वस्तु से है जिसका आस्तित्व ना रहें। किंतु मानव का आस्तित्व था, है, और रहेगा। व्यक्तिगत मृत्यु मानव का विनाश नहीं है। वह सिर्फ निरर्थक पत्तों का गिरना मात्र है। जिससे मानव रूपी वृक्ष की सुन्दरता विकृत ना हो जाय। व्यक्तिगत क्षति मेरी क्षति है। पर मानवता की नहीं...... विवेकानन्द आई आई एम सी

बिहार चुनाव को लेकर क्या है जनता परिवार की राजनीति?

विवेकानंद सिंह जनता परिवार को लेकर सबके दिमाग  में अभी बस एक ही बात आ रही होगी कि इतना हो-हल्ला और कई मीटिंग्स के दौर के बाद जब सबने एक होने का फैसला कर ही लिया तो बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह विलय क्यों नहीं? जब मोदी की लहर के कारण धुर विरोधी हो चुके दो भाई गले मिलने को तैयार हो ही गए तो अब आखिर क्या समस्या हो गई? क्या लालू-नीतीश के रिश्तों में फिर से दरार आ गई? क्या पप्पू और मांझी का इसमें कोई फैक्टर तो नहीं है? लेकिन सवालों से इतर हकीकत यही है कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में राजद-जदयू के विलय से बेहतर विकल्प उनके लिए गठबंधन ही है। राजद के एक नेता से मेरी बात हुई तो उनका कहना था कि उनके लिए सीटों की संख्या से बड़ा मसला 16 वीं बिहार विधान सभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता तक पहुँचने से रोकना है। बीजेपी के नेता ने कहा कि इनकी आपसी लड़ाई के बीच हम 175 का आंकड़ा छूने में कामयाब होकर रहेंगे। खैर हार-जीत का पता तो चुनाव के बाद ही चलेगा लेकिन जनता परिवार में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस हलचल पर मशहूर नारा याद आ रहा है “अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है”। देखना दिलचस्प होगा क...

यहां सरकारी स्कूलों के 'शिक्षक' बने हैं 'मैनेजर'

विवेकानंद सिंह सरकारी स्कूलों में मिलनेवाली शिक्षा की गुणवत्ता की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। खास तौर से बिहार के सरकारी स्कूलों में काम करनेवाले शिक्षक आजकल गजब के मैनेजर बन गये हैं। हो सकता है आपको मेरी बातें थोड़ी अजीब लगे, लेकिन यह एक सच्चाई है। पढ़ाने के अलावा अपनी नौकरी बचाने के लिए व कम सैलरी को बेहतर बनाने के लिए उन्हें कई तरह से खुद को और छात्रों के अटेंडेंस को मैनेज करना पड़ता है। उन्हें हर दिन बच्चों के बिना स्कूल आये भी, उनका अटेंडेंस बनना पड़ता है। इसमें हेडमास्टर साहब (प्रधानाध्यापक) से लेकर शिक्षक भी एक-दूसरे की मदद करते नजर आते हैं। हालांकि, वे भ्रष्ट नहीं, बल्कि बस मैनेज कर रहे होते हैं, क्योंकि उनके ऊपर बैठे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी का काम भी सिर्फ अपनी सैलरी से तो नहीं चल पाता है। दरअसल, वे लोग भी मैनेज कर रहे होते हैं। क्योंकि, सबसे खास बात यह है कि बच्चों के पिता खुद ही मैनेज कर रहे होते हैं। वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की चाह में अपने बच्चे को ट्यूशन देते हैं, प्राइवेट टाइप स्कूल में पढ़ने भेजते हैं, लेकिन सरकारी सिंड्रोम से ग्रस्त हो...