सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजनीति और अवसरवाद...

लोकसभा का बुखार नापता बिना पारा का थर्मामीटर........

भाई चुनाव के करीब आते ही एक दल दूसरे दल का विकेट गिराने के जुगाड़ में जुट जाता है, उत्तर प्रदेश और बिहार से इसकी शुरूआत हो चुकी है। जहाँ बिहार को देश की राज़नीति का मक्का कहा जाता है वहीं उत्तर प्रदेश को राज़नीति का कुरूक्षेत्र, इन दोनों पर फ़तह के बिना दिल्ली का स्वप्न देखना बेमानी है। बिहार राज्य ने अभी तक भले ही देश को एक भी प्रधानमंत्री ना दिया हो, लेकिन ये भी सच है कि बिहार के नेता प्रधानमंत्री बनाने और हटाने के लिए मशहूर रहे हैं।
राष्ट्रीय राज़नीति का अखाड़ा
बिहार में गठबंधन और अवसरवाद की सियास़त पूरी उफ़ान के साथ अपने पाँव पसार रही है। राज़द के विधायकों का अभी पार्टी छोड़ना तो एक संकेत मात्र है, इसके पिछे की स्क्रिप्ट तो काफी पुरानी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पता था कि बिहार में कांग्रेस अगर राज़द से गठबंधन कर लेगी तो ना सिर्फ अगले लोकसभा चुनाव में जदयू को नाकों चने चवाने पडेंगे साथ ही उनकी सरकार भी खतरे में होगी। इस स्थिति से निपटने के लिए राज़द का विकेट गिराना बहुत ज़रूरी था, क्योंकि बिहार के मुस्लीम वोटर ही राज़द और जदयू में से किसी एक के जीत की चाभी है, उसका समर्थन इन दोनों में जिसकी ओर होगा वो बिहार को लीड करेगा।
इस भवन तक पहुँचने के लिए होता है जुगाड़
उपेन्द्र कुशवाहा का भाज़पा से गठबंधन महज़ संयोग नहीं बल्कि बिहार की पृष्ठभूमी में भाज़पा को पिछड़ों के वोट हासिल करने की एक कोशिश है। बिहार की तीन प्रमुख पिछड़ी जाति में यादव और कुर्मी के सर्वमान्य नेता मौज़ूद हैं लालू प्रसाद और नीतीश कुमार, वहीं तीसरी जाति कोईरी में ऐसा कोई सर्वमान्य नेतृत्व वाला चेहरा न होने स्थिति में उपेन्द्र कुशवाहा भाज़पा के कुछ काम आ सकते हैं।
राष्ट्रवाद की बात करने वाली भाज़पा के नेता का बिहार पहुँच कर पिछड़ी जाति को एक मुद्दें के रूप में देखना अवसरवादी राज़नीति की ओर ही तो इशारा करती है।

खैर राज़नीति में ये सब तो चलता रहता है। आदर्शवादी बातें भाषणों और घोषणापत्रों में लिखी रह ज़ाती है, और मैदान पर सारा मामला पेंचीदा हो जाता है। भाज़पा द्वारा कुछ दलित चिंतकों को अपनी ओर करना भी दलित संवेदना को अपने पक्ष में करने की कोशिश है।

लेकिन ये सारे राजनीतिक घटनाक्रम मुझे तो आईपीएल के होने वाले ऑक्सन की तरह लग रहे हैं जहाँ प्रदेश के अनुसार नेता और पार्टियों की बोली लग रही है, जो जीत की गारंटी ना सही लम्बे-लम्बे छक्के लगाने में ज़रूर सक्षम हों। 

राज़नीति और विचारधारा की राज़नीति दो ऐसे पहलू हैं जहाँ ज़नता के लिए दुविधा की स्थिति हो जाती है। आज़ सारी पार्टियाँ राज करने के लिए कोई भी नीति अपना सकती है, भले ही पाँच वर्षों तक एक-दूसरे के कामों का विरोध क्यों न किया हो, वो चुनाव के समय, या चुनाव के बाद साथ-साथ दिख सकते हैं। 

अत: भारत की राजनीति में एक शानदार विचारधारा का उदय हुआ है जिसका नाम है "अवसरवाद" ये बस परिस्थितियाँ और समय के अनुसार अपने असली स्वरूप में आता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन की सार्थकता

लोग कहते हैं जीवन नश्वर है। बहुत से महान व्यक्तियों और संतों ने भी इस बात की सत्यता भी प्रमाणित की है। वे बड़े लोग थे उन्हें झूठलाया नहीं जा सकता- लेकिन मेरी समझ में जीवन नश्वर नहीं है। अगर नश्वर होता तो आज विश्व में मानव का आस्तित्व ही नहीं रहता। नश्वर शब्द का तात्पर्य उस वस्तु से है जिसका आस्तित्व ना रहें। किंतु मानव का आस्तित्व था, है, और रहेगा। व्यक्तिगत मृत्यु मानव का विनाश नहीं है। वह सिर्फ निरर्थक पत्तों का गिरना मात्र है। जिससे मानव रूपी वृक्ष की सुन्दरता विकृत ना हो जाय। व्यक्तिगत क्षति मेरी क्षति है। पर मानवता की नहीं...... विवेकानन्द आई आई एम सी

बिहार चुनाव को लेकर क्या है जनता परिवार की राजनीति?

विवेकानंद सिंह जनता परिवार को लेकर सबके दिमाग  में अभी बस एक ही बात आ रही होगी कि इतना हो-हल्ला और कई मीटिंग्स के दौर के बाद जब सबने एक होने का फैसला कर ही लिया तो बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह विलय क्यों नहीं? जब मोदी की लहर के कारण धुर विरोधी हो चुके दो भाई गले मिलने को तैयार हो ही गए तो अब आखिर क्या समस्या हो गई? क्या लालू-नीतीश के रिश्तों में फिर से दरार आ गई? क्या पप्पू और मांझी का इसमें कोई फैक्टर तो नहीं है? लेकिन सवालों से इतर हकीकत यही है कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में राजद-जदयू के विलय से बेहतर विकल्प उनके लिए गठबंधन ही है। राजद के एक नेता से मेरी बात हुई तो उनका कहना था कि उनके लिए सीटों की संख्या से बड़ा मसला 16 वीं बिहार विधान सभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता तक पहुँचने से रोकना है। बीजेपी के नेता ने कहा कि इनकी आपसी लड़ाई के बीच हम 175 का आंकड़ा छूने में कामयाब होकर रहेंगे। खैर हार-जीत का पता तो चुनाव के बाद ही चलेगा लेकिन जनता परिवार में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस हलचल पर मशहूर नारा याद आ रहा है “अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है”। देखना दिलचस्प होगा क...

यहां सरकारी स्कूलों के 'शिक्षक' बने हैं 'मैनेजर'

विवेकानंद सिंह सरकारी स्कूलों में मिलनेवाली शिक्षा की गुणवत्ता की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। खास तौर से बिहार के सरकारी स्कूलों में काम करनेवाले शिक्षक आजकल गजब के मैनेजर बन गये हैं। हो सकता है आपको मेरी बातें थोड़ी अजीब लगे, लेकिन यह एक सच्चाई है। पढ़ाने के अलावा अपनी नौकरी बचाने के लिए व कम सैलरी को बेहतर बनाने के लिए उन्हें कई तरह से खुद को और छात्रों के अटेंडेंस को मैनेज करना पड़ता है। उन्हें हर दिन बच्चों के बिना स्कूल आये भी, उनका अटेंडेंस बनना पड़ता है। इसमें हेडमास्टर साहब (प्रधानाध्यापक) से लेकर शिक्षक भी एक-दूसरे की मदद करते नजर आते हैं। हालांकि, वे भ्रष्ट नहीं, बल्कि बस मैनेज कर रहे होते हैं, क्योंकि उनके ऊपर बैठे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी का काम भी सिर्फ अपनी सैलरी से तो नहीं चल पाता है। दरअसल, वे लोग भी मैनेज कर रहे होते हैं। क्योंकि, सबसे खास बात यह है कि बच्चों के पिता खुद ही मैनेज कर रहे होते हैं। वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की चाह में अपने बच्चे को ट्यूशन देते हैं, प्राइवेट टाइप स्कूल में पढ़ने भेजते हैं, लेकिन सरकारी सिंड्रोम से ग्रस्त हो...