सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शेर की महफिल

Dhruv Gupt जी के फ़ेसबुक वाल से साभारः-
कुछ कालजयी शेर और उनके रचनाकार !
कभी कभी कुछ शेर इस क़दर अवाम की जुबान पर चढ़ जाते हैं कि कहावतों और लोकोक्तियों की तरह हमारी बोलचाल और ज़िंदगी का हिस्सा बन जाते हैं। शेर हमारी याददाश्त में रह जाते हैं, लेकिन उनके रचनाकार हमारी स्मृतियों से ओझल हो जाते हैं। आज आपके लिए हाज़िर हैं ऐसे ही कुछ कालजयी शेर, उनके रचनाकारों के नाम के साथ।
ज़िंदगी जिन्दादिली का नाम है
मुर्दादिल क्या खाक़ जिया करते हैं
- शेख इमाम बख्श 'नासिख'
अब तो घबरा के ये कहते हैं कि मर जायेंगे
मर के भी चैन न पाया तो किधर जायेंगे
- शेख़ मुहम्मद इब्राहिम जौक
जनाज़ा रोककर मेरा वो इस अंदाज़ से बोले
गली हमने कहा था तुम तो दुनिया छोड़ जाते हो
- सफ़ी लखनवी
ग़ज़ल उसने छेड़ी मुझे साज़ देना
ज़रा उम्रे रफ़्ता को आवाज़ देना
- सफ़ी लखनवी
बड़े शौक़ से सुन रहा था ज़माना
हमीं सो गए दास्तां कहते कहते
- साक़िब लखनवी
न आंखों में आंसू न होंठों पे हाए
मगर एक मुद्दत हुई मुस्कुराए
-बहजाद लखनवी
रूठने वालों से इतना कोई जाकर पूछे
ख़ुद ही रूठे रहे या हमसे मनाया न गया
-मुईन एहसन 'जज़्बी'
तुम्हें ग़ैरों से कब फुर्सत हम अपने ग़म से कब ख़ाली
चलो बस हो चुका मिलना न तुम ख़ाली न हम ख़ाली
- मिर्ज़ा ज़फर अली 'हसरत'
बहुत शोर सुनते थे पहलू में दिल का
जो चीरा तो कतरा-ए-खूं भी न निकला
- ख्वाज़ा हैदर अली 'आतिश'
मुझे फूंकने से पहले मेरा दिल निकाल लेना
ये किसी की है अमानत मेरे साथ जल न जाए
-अनवर मिर्जापुरी
सूरज लहूलुहान समंदर में गिर पड़ा
दिन का गुरूर टूट गया शाम हो गई
-हसन कमाल
उनको आता है प्यार पर गुस्सा
हमको गुस्से पे प्यार आता है
- अमीर मीनाई
तू है हरजाई तो अपना भी यही तौर सही
तू नहीं और सही और नहीं और सही
- दाग देहलवी
वही रात मेरी वही रात उसकी
कहीं बढ़ गई है कहीं घट गई है
- फानी बदायूनी
हमको मिटा सके ये ज़माने में दम नहीं
हमसे ज़माना ख़ुद है, ज़माने से हम नहीं
- ज़िगर मुरादाबादी
आशिक़ी से मिलेगा ऐ ज़ाहिद
बंदगी से ख़ुदा नहीं मिलता
- दाग देहलवी
ये हुनर भी बड़ा ज़रूरी है
कितना झुककर किसे सलाम करो
- हफीज़ मेरठी
ज़ाहिद शराब पीने दे मस्जिद में बैठकर
या वो जगह बता दे जहां पर ख़ुदा न हो
- दाग देहलवी
दिल के किस्से कहां नहीं होते
हां ये सबसे बयां नहीं होते
- साक़िब लखनवी
दरियाए हुस्न और भी दो हाथ बढ़ गया
अंगड़ाई ली जो यार ने दो हाथ उठा के
- शेख इमाम बख्श नासिख
मैं अकेला ही चला था जानिबे मंज़िल मगर
लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया
- मज़रूह सुल्तानपुरी
गज़ब किया तेरे वादे पे एतबार किया
तमाम रात क़यामत का इंतज़ार किया
- दाग देहलवी
दुश्मनों ने तो दुश्मनी की है
दोस्तों ने भी क्या कमी की है
- नरेश कुमार शाद
मैं जिसके हाथ में एक फूल देके आया था
उसी के हाथ का पत्थर मेरी तलाश में है
- कृष्ण बिहारी 'नूर'
देखोगे तो हर मोड़ पे मिल जाएंगी लाशें
ढूंढोगे तो इस शहर में क़ातिल न मिलेगा
- मलिकज़ादा मंजूर
जान देना किसी पे लाज़िम था
ज़िंदगी यों बसर नहीं होती
- उमराव जान 'अदा '
क़िस्मत की खूबी देखिए टूटी कहां कमंद
दो चार हाथ जबकि लबे बाम रह गया
- क़ायम चांदपुरी
मेरे मौला मेरी आंखों में समंदर दे दे
चार बूंदों से गुजारा नहीं होगा मुझसे
- इशरत किरतपुरी
लुत्फ़े दोज़ख भी लुत्फ़े ज़न्नत भी
हाय क्या चीज़ है मुहब्बत भी
- ख़ुमार बाराबंकवी
कच्चे घड़े भी हो गए अक़्सर नदी के पार
मजबूत किश्तियों को किनारा नहीं मिला
- मुस्तफ़ा ज़ैदी
जब मैं चलूं तो साया भी अपना न साथ दे
जब तुम चलो ज़मीन चले आसमां चले
- जलील मानिकपुरी
न इतराइए देर लगती है क्या
ज़माने को करवट बदलते हुए
- दाग देहलवी
वतन की रेत मुझे एडियां रगड़ने दे
मुझे यक़ीन है पानी यही से निकलेगा
-नाज़िश प्रतापगढ़ी
मुझे फरमाईशें घेरे खड़ी है
कि पहला दिन मेरी तनख्वाह का है
-मौज रामपुरी
मेरे खुदा मुझे इतना तो मोतबर कर दे
मैं जिस मकान में रहता हूं उसे घर कर दे
-इफ्तेखार आरिफ़
गुनगुनाता जा रहा था एक फ़क़ीर
धूप रहती है न साया देर तक
-नवाज़ देवबंदी
एक मुद्दत से मेरी मां नहीं सोई ताबिश
मैंने एक बार कहा था मुझे डर लगता है
-ताबिश
इन्हीं रास्तों से चलकर अगर आ सको तो आओ
मेरे घर के रास्ते में कोई कहकशां नहीं है
-मुस्तफ़ा ज़ैदी
वो लम्हा जब मेरे बच्चे ने मां कहा मुझको
मैं एक शाख से कितना घना दरख़्त हुई
-हुमैरा रहमान

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन की सार्थकता

लोग कहते हैं जीवन नश्वर है। बहुत से महान व्यक्तियों और संतों ने भी इस बात की सत्यता भी प्रमाणित की है। वे बड़े लोग थे उन्हें झूठलाया नहीं जा सकता- लेकिन मेरी समझ में जीवन नश्वर नहीं है। अगर नश्वर होता तो आज विश्व में मानव का आस्तित्व ही नहीं रहता। नश्वर शब्द का तात्पर्य उस वस्तु से है जिसका आस्तित्व ना रहें। किंतु मानव का आस्तित्व था, है, और रहेगा। व्यक्तिगत मृत्यु मानव का विनाश नहीं है। वह सिर्फ निरर्थक पत्तों का गिरना मात्र है। जिससे मानव रूपी वृक्ष की सुन्दरता विकृत ना हो जाय। व्यक्तिगत क्षति मेरी क्षति है। पर मानवता की नहीं...... विवेकानन्द आई आई एम सी

बिहार चुनाव को लेकर क्या है जनता परिवार की राजनीति?

विवेकानंद सिंह जनता परिवार को लेकर सबके दिमाग  में अभी बस एक ही बात आ रही होगी कि इतना हो-हल्ला और कई मीटिंग्स के दौर के बाद जब सबने एक होने का फैसला कर ही लिया तो बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह विलय क्यों नहीं? जब मोदी की लहर के कारण धुर विरोधी हो चुके दो भाई गले मिलने को तैयार हो ही गए तो अब आखिर क्या समस्या हो गई? क्या लालू-नीतीश के रिश्तों में फिर से दरार आ गई? क्या पप्पू और मांझी का इसमें कोई फैक्टर तो नहीं है? लेकिन सवालों से इतर हकीकत यही है कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में राजद-जदयू के विलय से बेहतर विकल्प उनके लिए गठबंधन ही है। राजद के एक नेता से मेरी बात हुई तो उनका कहना था कि उनके लिए सीटों की संख्या से बड़ा मसला 16 वीं बिहार विधान सभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता तक पहुँचने से रोकना है। बीजेपी के नेता ने कहा कि इनकी आपसी लड़ाई के बीच हम 175 का आंकड़ा छूने में कामयाब होकर रहेंगे। खैर हार-जीत का पता तो चुनाव के बाद ही चलेगा लेकिन जनता परिवार में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस हलचल पर मशहूर नारा याद आ रहा है “अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है”। देखना दिलचस्प होगा क...

यहां सरकारी स्कूलों के 'शिक्षक' बने हैं 'मैनेजर'

विवेकानंद सिंह सरकारी स्कूलों में मिलनेवाली शिक्षा की गुणवत्ता की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। खास तौर से बिहार के सरकारी स्कूलों में काम करनेवाले शिक्षक आजकल गजब के मैनेजर बन गये हैं। हो सकता है आपको मेरी बातें थोड़ी अजीब लगे, लेकिन यह एक सच्चाई है। पढ़ाने के अलावा अपनी नौकरी बचाने के लिए व कम सैलरी को बेहतर बनाने के लिए उन्हें कई तरह से खुद को और छात्रों के अटेंडेंस को मैनेज करना पड़ता है। उन्हें हर दिन बच्चों के बिना स्कूल आये भी, उनका अटेंडेंस बनना पड़ता है। इसमें हेडमास्टर साहब (प्रधानाध्यापक) से लेकर शिक्षक भी एक-दूसरे की मदद करते नजर आते हैं। हालांकि, वे भ्रष्ट नहीं, बल्कि बस मैनेज कर रहे होते हैं, क्योंकि उनके ऊपर बैठे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी का काम भी सिर्फ अपनी सैलरी से तो नहीं चल पाता है। दरअसल, वे लोग भी मैनेज कर रहे होते हैं। क्योंकि, सबसे खास बात यह है कि बच्चों के पिता खुद ही मैनेज कर रहे होते हैं। वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की चाह में अपने बच्चे को ट्यूशन देते हैं, प्राइवेट टाइप स्कूल में पढ़ने भेजते हैं, लेकिन सरकारी सिंड्रोम से ग्रस्त हो...