सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक और बदलाव की जरूरत!!

कितना कुछ बदल गया इन बीते हुए कुछ महिनों में, घर के दिवारों पर लगे चूना में भी अब दाग-धब्बे नजर आ रहे हैं। मैं जब गया था इन दरों-दीवार को छोड़कर तो कितनी चमक रही थी ये दीवारें। आज एकाएक ऐसा लगा कि अपने ही घर में मेहमान बन गया हूँ, मैं सबको पहचान रहा था लेकिन, मुझे सब अंजानी निगाहों से देख रहे थे।

पुराने कुएं की ओर गया तो संजय मिला, वहीं खड़ा था, हाई स्कूल तक हम दोनों ने साथ में पढ़ाई की थी उसने बताया कि बगल वाली काकी(चाची) गुज़र गई!! मैंने दोहराया कौन? अरे वही जो तेरे घर से सटा जिनका आंगन था। सिर्फ ओह!! की आवाज नकली मेरे मुख से, उन्हें डाईबिटीज(सुगर की बीमारी) हो गया था। बहुत गरीबी और बेबसी की जिन्दगी जी रही थी वो। कैसा दौर आ गया है सुगर खाने-पीते लोगों की बीमारी मानी जाती थी अब तो इसने भी गरीबों के घर में कब्जा कर लिया है।

पूरे दिन ही मानों मेरे आँखों के आगे कई कहानी, फिल्मों के फ्लेश बैक की तरह गुजरता रहा, हर कोई जो मिलता नई खबर सुनाता। भोलू चाचा(भोला प्रसाद) बचपन में बहुत खेलता था इनके साथ, उन्होंने बताया कि मुन्ना की शादी हो गई, बहुत दहेज मिला है, लड़की भी फिल्मी हिरोइन की तरह दिखती है। मैंनें विस्मय में कहा हां चाचा, वो तो सीए है न बहुत पैसा कमाता होगा, दहेज का क्या करेगा?

चाचा ने कहा कि बेटा दहेज से ही तो स्टेंडर्ड शो होता है! मतलब चाचा जी मैंने पुछा तो, उन्होंने कहा कि अधिक दहेज जिसे मिलता है उससे उसकी समाज़ में इज्जत बढ़ती है। वाह चाचा क्या बात कही आपने, जब आप अपनी बेटी सोनी की ब्याह कर रहे थे तो दहेज के पैसे जमा करते-करते आपका चेहरा तो सूख कर आधा हो गया था, आज तक सबका कर्जा नहीं चुका पाएं हैं तो फिर आप ऐसा कैसे कह सकते हैं? चाचा बोले अरे बेटा मैं तो सिर्फ सच बोल रहा हूं। मैं तो दहेज के चक्कर में ऐसा बरबाद हुआ कि राजा को पढ़ाई छोड़ प्राइवेट नौकरी करनी पड़ी, वो आगे पढ़ना चाहता था पर क्या करता घर के हालात ही ऐसे हो गये थे। तुम्हारी चाची बीमार रहती है लेकिन ईलाज नहीं करवा पाता हूं, बहुत पैसे लगेंगे डाक्टर को दिखाने में, क्या करूं? बस बेटी का ब्याह कर लिया समझों सारी चिंता खत्म हो गई है।

आजकल तो दिन ऐसे खराब हो गए हैं कि मत पूछो, गरीब की कुवांरी बेटी दुनिया की सबसे बड़ी बोझ होती है। दिन प्रति दिन पापी लोग बढ़ते ही जा रहे हैं। तुम तो पत्रकार हो न, जो खबर लिखता है, तुम्हें तो मालूम ही होगा कि रोज कितना खाली रेप का ही घटना होता है। जयन्त के यहां था टीवी पर बता रहा था रेप करके मार दिया, य़े सब सरकार की वजह से होता है, देखो तो पैसा कमाने के लिए जगह-जगह शराब का ठेका(दुकान) खोल रखा है। नशे में आदमी तो जानवर हो जाता है उसे मां बहन कुछ दिखता है।

उ जो चौधरी का बेटा है वो बैहार(खेत) तरफ जलधर की बेटी से छेड़खानी कर रहा था, वो तो अपना पप्पु आ रहा था उधर से तो उस बच्ची की इज्जत बच गई। बहुत मारा पप्पु ने उस बदमाश को तो उसके बाप ने उल्टे थाने में पप्पु के खिलाफ  केस दर्ज करवा दिया की, उसके बेटा को मारा और उसके घर में लूटपाट करना चाहता था, पप्पु गरीब है पुलिस उसको परेशान कर रही है। भागा फिरता है बेचारा गांव में कोई उसकी मदद भी नहीं करता, एक तो पूरे गांव में चौधरी के जात वाले ज्यादा हैं और उपर से चौधरी ने जलधर को भी धमकी दे रखी है की उसकी बेटी कुछ न बोले। बेचारा मजदूर आदमी है जलधर एक भी दिन काम बंद हुआ तो खाने के लाले पड़ जाएंगे।

मैं सन्न था, आवाक था, भोलू चाचा की बातें मेरे अंदर तूफान ला रही थी। पूरे देश में यह क्या हो रहा है? कहीं आने वाले बहुत बड़े बदलाव का यह एक संकेत तो नहीं। महिला को, नारी को, मां को, बहन को ही रौद्र-शक्ति रूप लेना होगा।
जाति का वर्गीकरण करके एक से दूसरे को छोटा दिखाने की होड़ जो हमारी सामाजिक शिक्षा ने हमें दे रखी है, उसे त्यागने का वक्त आ गया है। अभी भी नहीं जागे तो मानवता की मृत्यु हो जाएगी और इसके अपराधी पूरे पढ़े लिखे समाज के लोग होंगे जो बातें बड़ी-बड़ी करते हैं लेकिन दोगली मानसिकता के संवाहक भी बने होते है। किस बात का गर्व की मेरे बाबूजी ने मेरे नाम में सिंह लगा दिया और किस बात का छोभ कि जगजीवन बाबू के पिता ने उनके नाम में राम लगा दिया।

झा, मिश्रा, उपाध्याय, तिवारी, चतुर्वेदी, दिक्षित, राय, द्विवेदी, त्रिवेदी, दूवे, चौवे, सिंह, चौधरी, यादव, दास, तांती, लौहार, ठाकुर जैसे शब्दों की औछी मानसिकता से अब बाहर निकलने की जरूरत है। नहीं तो कब तक चलेगा कि दलितों को नीचा दिखाने के लिए दलित की बेटी से रेप कर दो, यादवों को नीचा दिखाने के लिए यादव की बेटी से रेप कर दो, या, ठाकुर को नीचा दिखाने के लिए उसकी बेटी से रेप कर दो। आखिर कब तक?  अंग्रेजों ने फूट डालने के लिए जो कूड़ा हमारे मस्तिष्क में भर दिया है उसे ऐसे कब तक ढोते रहोगे।

हम भारत के लोग, भारत को संपूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न गणराज्य कब बनाएंगे। इस पर सोचने ही नहीं अमल करने की जरूरत है। गर्व किजिए अपने भारतीय होने पर। सोच को भारतीयता में समाहित करें तभी हमारी, आपकी, हम सब की मां बहने सुरक्षित हो पाएंगी। क्योंकि बलात्कारी चाँद से नहीं आता हमारे आपके बीच का रहने वाला वो नपुंसक मर्द है। जिसे फांसी पर लटकाने के साथ-साथ अपनी घंटियां सोच को भी फांसी पर लटकाने की जरूरत है। जैसे सबकुछ बदलता है वैसे ही आज एक और बदलाव की सख्त आवश्यक्ता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन की सार्थकता

लोग कहते हैं जीवन नश्वर है। बहुत से महान व्यक्तियों और संतों ने भी इस बात की सत्यता भी प्रमाणित की है। वे बड़े लोग थे उन्हें झूठलाया नहीं जा सकता- लेकिन मेरी समझ में जीवन नश्वर नहीं है। अगर नश्वर होता तो आज विश्व में मानव का आस्तित्व ही नहीं रहता। नश्वर शब्द का तात्पर्य उस वस्तु से है जिसका आस्तित्व ना रहें। किंतु मानव का आस्तित्व था, है, और रहेगा। व्यक्तिगत मृत्यु मानव का विनाश नहीं है। वह सिर्फ निरर्थक पत्तों का गिरना मात्र है। जिससे मानव रूपी वृक्ष की सुन्दरता विकृत ना हो जाय। व्यक्तिगत क्षति मेरी क्षति है। पर मानवता की नहीं...... विवेकानन्द आई आई एम सी

बिहार चुनाव को लेकर क्या है जनता परिवार की राजनीति?

विवेकानंद सिंह जनता परिवार को लेकर सबके दिमाग  में अभी बस एक ही बात आ रही होगी कि इतना हो-हल्ला और कई मीटिंग्स के दौर के बाद जब सबने एक होने का फैसला कर ही लिया तो बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह विलय क्यों नहीं? जब मोदी की लहर के कारण धुर विरोधी हो चुके दो भाई गले मिलने को तैयार हो ही गए तो अब आखिर क्या समस्या हो गई? क्या लालू-नीतीश के रिश्तों में फिर से दरार आ गई? क्या पप्पू और मांझी का इसमें कोई फैक्टर तो नहीं है? लेकिन सवालों से इतर हकीकत यही है कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में राजद-जदयू के विलय से बेहतर विकल्प उनके लिए गठबंधन ही है। राजद के एक नेता से मेरी बात हुई तो उनका कहना था कि उनके लिए सीटों की संख्या से बड़ा मसला 16 वीं बिहार विधान सभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता तक पहुँचने से रोकना है। बीजेपी के नेता ने कहा कि इनकी आपसी लड़ाई के बीच हम 175 का आंकड़ा छूने में कामयाब होकर रहेंगे। खैर हार-जीत का पता तो चुनाव के बाद ही चलेगा लेकिन जनता परिवार में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस हलचल पर मशहूर नारा याद आ रहा है “अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है”। देखना दिलचस्प होगा क...

यहां सरकारी स्कूलों के 'शिक्षक' बने हैं 'मैनेजर'

विवेकानंद सिंह सरकारी स्कूलों में मिलनेवाली शिक्षा की गुणवत्ता की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। खास तौर से बिहार के सरकारी स्कूलों में काम करनेवाले शिक्षक आजकल गजब के मैनेजर बन गये हैं। हो सकता है आपको मेरी बातें थोड़ी अजीब लगे, लेकिन यह एक सच्चाई है। पढ़ाने के अलावा अपनी नौकरी बचाने के लिए व कम सैलरी को बेहतर बनाने के लिए उन्हें कई तरह से खुद को और छात्रों के अटेंडेंस को मैनेज करना पड़ता है। उन्हें हर दिन बच्चों के बिना स्कूल आये भी, उनका अटेंडेंस बनना पड़ता है। इसमें हेडमास्टर साहब (प्रधानाध्यापक) से लेकर शिक्षक भी एक-दूसरे की मदद करते नजर आते हैं। हालांकि, वे भ्रष्ट नहीं, बल्कि बस मैनेज कर रहे होते हैं, क्योंकि उनके ऊपर बैठे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी का काम भी सिर्फ अपनी सैलरी से तो नहीं चल पाता है। दरअसल, वे लोग भी मैनेज कर रहे होते हैं। क्योंकि, सबसे खास बात यह है कि बच्चों के पिता खुद ही मैनेज कर रहे होते हैं। वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की चाह में अपने बच्चे को ट्यूशन देते हैं, प्राइवेट टाइप स्कूल में पढ़ने भेजते हैं, लेकिन सरकारी सिंड्रोम से ग्रस्त हो...