सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सोशल माया और हमला!!


सोशल मीडिया ने हम जैसे इन्टरनेट भोगी लोगों को रिएक्टिव बना डाला है। जिससे हमारे रिफ्लेक्सन की छमता घटती जा रही है। हम एक दुसरे की बातों में उलझ जाते हैं। वैचारिक मतभेद अत्यावश्यक है, लेकिन आलोचना स्तरीय हो तो सुखद होता है।

रेल भाड़ा बढ़ाया जाना जरुरी हो सकता है, लेकिन सुखद कतई नहीं। जब भी कोई सरकार ऐसे निर्णय लेती है तो उसका दीर्घकालिक असर हो सकता है, लेकिन जेनेरल, स्लीपर और माल गाड़ी का किराया बढ़ना मतलब सीधे सीधे गरीब का दुःख बढ़ना।

आप भी वही उपाय करेंगे जो 10 वर्ष से कांग्रेस जन कर रहे थे तो लोग बोलेंगे ही। कुछ तो अलग करिए,

रेलवे एक ब्रांड है, और प्रधानमंत्री मोदी जी ब्रांड के महापुरुष हैं। ऐसे में कुछ तो चक्कर है इतने बड़े बढ़ोत्तरी में। देखिये इंतजार किया जाए आखिर क्या क्या बदलाव आते हैं।

प्रतिक्रिया में बहुत से सुझाव होते हैं। मेरी बात लीजिये बिहार और यूपी में अक्सर रात की यात्रा टी टी बाबा को 100 की नोट खिलाते हुए सो कर गुजर जाती है। उसपर लगाम लगे तो बहुत रेवेन्यू जेनरेट होगा।

धनबाद का तो सबको पता होगा वहां कैसे रेल के अधिकारी से लेकर गैंग मैन तक कोयला कैरिज की हेरा फेरी में शामिल हैं। ऐसे कई जगह हैं देश में, उन पर लगाम लगाओ भाई बहुत पैसा आएगा।

यहाँ चिंता एक अलग बात की है। आजादी के बाद से हमलोगों को अपने इन्डियन होने का गर्व रहा, तो हमारे सारे संस्थान में इंडियन जुड़ गया। इन्डियन रेलवे, इंडियन पोस्ट, etc. आज देश बदल रहा है, पैसे चुकायेंगे सुविधा दो वाला चलन शुरु हुआ है। ऐसे में ये इंडियन सुविधा के नाम पर बस किसी के हाथों में न चली जाये, नहीं तो फिर हो जाएगी सवारी।

क्योंकि मैं तो जिनकी चिंता में डूबा हूँ अभी तक उनको अपनी आज़ादी का इंतजार है, उनके कदम आज भी एक रोजगार नहीं तलाश पाते हैं, उनको आज भी भारत के सरकार से उम्मीद लगी रहती है, उन्हें न नेता पहचानते हैं न मंत्री, उनका क्या होगा जो रोटी के लिए संघर्ष करते हैं, उनके लिए मुफ्त यात्रा का कोई प्रावधान हो तो कुछ कीजिये।

ऐसे तो सरकार कोई भी चला सकता है, लेकिन जो देश के अंतिम आदमी की चिंता करके फैसले लेगी वही सरकार लोकप्रिय सरकार हो सकती है। आपकी तारीफ़ या आपका विरोध आपके हाथ में है।

भारत माता का नारा देना, हिंदी को बढ़ावा देना, क्या है? अंतिम आदमी को खुश करने का एक प्रयास ही तो है। वरना हिंदी मीडिया के लोगों को तो पता ही होगा कि एक अदद सम्मान पाने के लिए मुख से अंग्रेजी के अस्त्र चलाने पड़ते है।

देखते हैं अगले बजट में क्या-क्या ऑफर है सरकार की ओर से, हम जैसे लोगों का ध्यान रखा जाता है या नहीं? क्योंकि हम ही है वो अंतिम आदमी. उम्मीद है सभी कह सकेंगे कि किसानों, मजदूरों, छोटी नौकरी करने वालों तथा पत्रकारों के भी अच्छे दिन आ गए।

गर नहीं आये तो, सोशल माया में लिपट के रोते रहियो, और कहते रहियो कब आयेंगे, कब आयेंगे 17 वीं लोकसभा चुनाव।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन की सार्थकता

लोग कहते हैं जीवन नश्वर है। बहुत से महान व्यक्तियों और संतों ने भी इस बात की सत्यता भी प्रमाणित की है। वे बड़े लोग थे उन्हें झूठलाया नहीं जा सकता- लेकिन मेरी समझ में जीवन नश्वर नहीं है। अगर नश्वर होता तो आज विश्व में मानव का आस्तित्व ही नहीं रहता। नश्वर शब्द का तात्पर्य उस वस्तु से है जिसका आस्तित्व ना रहें। किंतु मानव का आस्तित्व था, है, और रहेगा। व्यक्तिगत मृत्यु मानव का विनाश नहीं है। वह सिर्फ निरर्थक पत्तों का गिरना मात्र है। जिससे मानव रूपी वृक्ष की सुन्दरता विकृत ना हो जाय। व्यक्तिगत क्षति मेरी क्षति है। पर मानवता की नहीं...... विवेकानन्द आई आई एम सी

बिहार चुनाव को लेकर क्या है जनता परिवार की राजनीति?

विवेकानंद सिंह जनता परिवार को लेकर सबके दिमाग  में अभी बस एक ही बात आ रही होगी कि इतना हो-हल्ला और कई मीटिंग्स के दौर के बाद जब सबने एक होने का फैसला कर ही लिया तो बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह विलय क्यों नहीं? जब मोदी की लहर के कारण धुर विरोधी हो चुके दो भाई गले मिलने को तैयार हो ही गए तो अब आखिर क्या समस्या हो गई? क्या लालू-नीतीश के रिश्तों में फिर से दरार आ गई? क्या पप्पू और मांझी का इसमें कोई फैक्टर तो नहीं है? लेकिन सवालों से इतर हकीकत यही है कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में राजद-जदयू के विलय से बेहतर विकल्प उनके लिए गठबंधन ही है। राजद के एक नेता से मेरी बात हुई तो उनका कहना था कि उनके लिए सीटों की संख्या से बड़ा मसला 16 वीं बिहार विधान सभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता तक पहुँचने से रोकना है। बीजेपी के नेता ने कहा कि इनकी आपसी लड़ाई के बीच हम 175 का आंकड़ा छूने में कामयाब होकर रहेंगे। खैर हार-जीत का पता तो चुनाव के बाद ही चलेगा लेकिन जनता परिवार में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस हलचल पर मशहूर नारा याद आ रहा है “अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है”। देखना दिलचस्प होगा क...

यहां सरकारी स्कूलों के 'शिक्षक' बने हैं 'मैनेजर'

विवेकानंद सिंह सरकारी स्कूलों में मिलनेवाली शिक्षा की गुणवत्ता की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। खास तौर से बिहार के सरकारी स्कूलों में काम करनेवाले शिक्षक आजकल गजब के मैनेजर बन गये हैं। हो सकता है आपको मेरी बातें थोड़ी अजीब लगे, लेकिन यह एक सच्चाई है। पढ़ाने के अलावा अपनी नौकरी बचाने के लिए व कम सैलरी को बेहतर बनाने के लिए उन्हें कई तरह से खुद को और छात्रों के अटेंडेंस को मैनेज करना पड़ता है। उन्हें हर दिन बच्चों के बिना स्कूल आये भी, उनका अटेंडेंस बनना पड़ता है। इसमें हेडमास्टर साहब (प्रधानाध्यापक) से लेकर शिक्षक भी एक-दूसरे की मदद करते नजर आते हैं। हालांकि, वे भ्रष्ट नहीं, बल्कि बस मैनेज कर रहे होते हैं, क्योंकि उनके ऊपर बैठे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी का काम भी सिर्फ अपनी सैलरी से तो नहीं चल पाता है। दरअसल, वे लोग भी मैनेज कर रहे होते हैं। क्योंकि, सबसे खास बात यह है कि बच्चों के पिता खुद ही मैनेज कर रहे होते हैं। वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की चाह में अपने बच्चे को ट्यूशन देते हैं, प्राइवेट टाइप स्कूल में पढ़ने भेजते हैं, लेकिन सरकारी सिंड्रोम से ग्रस्त हो...