सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दरख्तों के बीच का साल !!

महानगरों की जिन्दगी को अक्सर लोग कोसते जरुर हैं. मैने भी कभी कोसा था, लेकिन अब जबकि मैं एक आम नगर में रह रहा हूँ तो महानगर की महत्ता समझ में आती है। मैंने अपने महानगर प्रवास में पाया कि वहां का जीवन बहुत तेज होता है।

बस आपमें इच्छा और थोड़ी सी शक्ति हो तो आप कम समय में बड़ी जिन्दगी जी लेंगे। मैंने वो जिया भी है मात्र 9 महीने ही रहा, हजारों लोगों से मिला, इतनी बातें सीखी की बता भी नहीं सकता। जो भी मिलते थे सभी ज्ञान की पोटली लिए आम इंसान की तरह दिखते थे।

बीता हुआ कल सपने में ही सही दूर से आवाज़ जरुर देती है. कुछ ऐसे अंतहीन निशान बन जाते हैं जिन्हें आप मिटा नहीं सकते हैं।

याद है वह दिन जब मैं पटना से दिल्ली के लिए चला था, Bhaskar भैया से इसी फेसबुक के जरिये बात हुई थी। उन्होंने बड़ी आत्मीयता से कहा था अपना ही घर समझो और आ जाओ. मैं चला आया दिल्ली, उस दिन से वो घर अपना ही हो गया.

बीते पन्नो की एक लिखावट में मेरा नाम छपरा से जुड़ गया था, जब आईआईएमसी के लिए मेरे चयन की सूचना मिली तब मैं छपरा govt ttc से बी एड की पढ़ाई करने भी लगा था. बी एड छोड़ कर आईआईएमसी को चुनना कठिन फैसला था. मैंने टी इ टी की परीक्षा में भी उत्तीर्णता पाई थी, यानि बी एड हो जाता तो शिक्षक बनना तय. फिर भी मैंने आईआईएमसी को चुना, और आज दावे के साथ कह सकता हूँ कि मेरा फैसला सही था।

मेरा भविष्य क्या होगा? यह मैं नहीं जानता लेकिन दिल्ली जैसा महानगर और आईआईएमसी जैसे संस्थान ने मेरे अधखुले चक्षु जरुर खोल दिए। अगर आईआई प्रेफिक्स लगे नाम का संस्थान न होता तो बाबूजी की हिम्मत भी जबाव दे देती. लेकिन कैसे भी करके उन्होंने मेरे पढ़ाई के लिए पैसों में कमी नहीं आने दी। आज महानगर की तरफ भागते लोगों को देखकर मुझे उतनी हैरानी नहीं हो रही है जितनी कल होती थी।

हाँ वहां दुःख भी अनेकानेक थे, कभी-कभी तो खुली सांस लेने के लिए जेएनयू का कोई कोना पकड़ना पड़ता था।

आज या कल कभी भी, एक गाँव जैसा शहर कहाँ होगा,
मुंबई भी महानगर है, मगर दिल्ली जैसा ज़िगर कहाँ होगा।
#missing डेल्ही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन की सार्थकता

लोग कहते हैं जीवन नश्वर है। बहुत से महान व्यक्तियों और संतों ने भी इस बात की सत्यता भी प्रमाणित की है। वे बड़े लोग थे उन्हें झूठलाया नहीं जा सकता- लेकिन मेरी समझ में जीवन नश्वर नहीं है। अगर नश्वर होता तो आज विश्व में मानव का आस्तित्व ही नहीं रहता। नश्वर शब्द का तात्पर्य उस वस्तु से है जिसका आस्तित्व ना रहें। किंतु मानव का आस्तित्व था, है, और रहेगा। व्यक्तिगत मृत्यु मानव का विनाश नहीं है। वह सिर्फ निरर्थक पत्तों का गिरना मात्र है। जिससे मानव रूपी वृक्ष की सुन्दरता विकृत ना हो जाय। व्यक्तिगत क्षति मेरी क्षति है। पर मानवता की नहीं...... विवेकानन्द आई आई एम सी

बिहार चुनाव को लेकर क्या है जनता परिवार की राजनीति?

विवेकानंद सिंह जनता परिवार को लेकर सबके दिमाग  में अभी बस एक ही बात आ रही होगी कि इतना हो-हल्ला और कई मीटिंग्स के दौर के बाद जब सबने एक होने का फैसला कर ही लिया तो बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह विलय क्यों नहीं? जब मोदी की लहर के कारण धुर विरोधी हो चुके दो भाई गले मिलने को तैयार हो ही गए तो अब आखिर क्या समस्या हो गई? क्या लालू-नीतीश के रिश्तों में फिर से दरार आ गई? क्या पप्पू और मांझी का इसमें कोई फैक्टर तो नहीं है? लेकिन सवालों से इतर हकीकत यही है कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में राजद-जदयू के विलय से बेहतर विकल्प उनके लिए गठबंधन ही है। राजद के एक नेता से मेरी बात हुई तो उनका कहना था कि उनके लिए सीटों की संख्या से बड़ा मसला 16 वीं बिहार विधान सभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता तक पहुँचने से रोकना है। बीजेपी के नेता ने कहा कि इनकी आपसी लड़ाई के बीच हम 175 का आंकड़ा छूने में कामयाब होकर रहेंगे। खैर हार-जीत का पता तो चुनाव के बाद ही चलेगा लेकिन जनता परिवार में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस हलचल पर मशहूर नारा याद आ रहा है “अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है”। देखना दिलचस्प होगा क...

यहां सरकारी स्कूलों के 'शिक्षक' बने हैं 'मैनेजर'

विवेकानंद सिंह सरकारी स्कूलों में मिलनेवाली शिक्षा की गुणवत्ता की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। खास तौर से बिहार के सरकारी स्कूलों में काम करनेवाले शिक्षक आजकल गजब के मैनेजर बन गये हैं। हो सकता है आपको मेरी बातें थोड़ी अजीब लगे, लेकिन यह एक सच्चाई है। पढ़ाने के अलावा अपनी नौकरी बचाने के लिए व कम सैलरी को बेहतर बनाने के लिए उन्हें कई तरह से खुद को और छात्रों के अटेंडेंस को मैनेज करना पड़ता है। उन्हें हर दिन बच्चों के बिना स्कूल आये भी, उनका अटेंडेंस बनना पड़ता है। इसमें हेडमास्टर साहब (प्रधानाध्यापक) से लेकर शिक्षक भी एक-दूसरे की मदद करते नजर आते हैं। हालांकि, वे भ्रष्ट नहीं, बल्कि बस मैनेज कर रहे होते हैं, क्योंकि उनके ऊपर बैठे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी का काम भी सिर्फ अपनी सैलरी से तो नहीं चल पाता है। दरअसल, वे लोग भी मैनेज कर रहे होते हैं। क्योंकि, सबसे खास बात यह है कि बच्चों के पिता खुद ही मैनेज कर रहे होते हैं। वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की चाह में अपने बच्चे को ट्यूशन देते हैं, प्राइवेट टाइप स्कूल में पढ़ने भेजते हैं, लेकिन सरकारी सिंड्रोम से ग्रस्त हो...