सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पर्यावरण तुमसे हमारा ये रिश्ता क्या कहलाता है?

पर्यावरण और हमारा रिश्ता अटूट होता है। अगर पर्यावरण को क्षति होगी तो हमें भी क्षति होगी। कई लोगों को लगता है कि आखिर ये पर्यावरण चीज क्या है? तो एक बात जानना बहुत आवश्यक है कि हमारा असली घर, हमारा पर्यावरण ही है, और अभी जिस घर में हम रह रहे हैं वह इस पर्यावरण रूपी घर के अंदर का घर है। अपने घर की हमें कितनी चिंता रहती है, दीवार में गलती से एक खरोंच भी आ जाए है तो लगता है कि दिल के सारे अरमां आँसुओं में बह ही जाएंगे। फिर ऐसे ही अरमां पर्यावरण के लिए क्यों नहीं? हलांकि पर्यावरण को बिगड़ने से बचाने की जिद में यूएनइपी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाती हैं।

जल-थल और वायु की मौजूदगी वाले हमारे पर्यावरण में प्रदूषण नामक प्राणी ने अपना अधिपत्य कायम करना शुरू कर दिया है। प्रदूषण हमारे ही अस्तित्व के लिए खतरा है। सबसे कमाल की बात तो यह है कि दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित 20 शहरों में से 13 शहर भारत से हैं। यहाँ हमने अमेरिका, चीन और यूरोप के विकसित देशों को भी पछाड़ दिया है। सोचिए एक तरफ देश की आधा से ज्यादा आबादी गरीबी की चपेट में है और जो बाकी बचे हैं वह प्रदूषण की चपेट में, इसका साफ संकेत यह है कि हम पर्यावरण को लेकर खासे उदासिन हैं।

हम जैविक विविधताओं के मामले में अफ्रीका को टक्कर देने की स्थिति में थे, लेकिन दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रदूषण के चलते कई तरह की पक्षिय़ाँ विलुप्त हो चुके हैं और होने के कगार पर हैं। उत्तरी बिहार में एक समय में वल्चर (गिद्ध) बहुतायत पाए जाते थे लेकिन आज वो लगभग समाप्त हो चुके हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह मवेशियों में दर्द निवारक डाइक्लोरोफिनेक का इस्तेमाल रहा। गोरैया भी विलुप्ति के कगार पर ही है, वैज्ञानिकों के शोध के मुताबिक इसकी संख्या में भारी गिरावट आई है। ये सारे लक्षण महज एक बायोलॉजिकल इंडिकेटर हैं, कल विलुप्त होने वालों में हम सब भी हो सकते हैं।

अब सवाल यह है कि आखिर ये सब हो क्यों रहा है? अगर कारणों पर नजडर दौड़ाएँ तो इसका सबसे पहला और मूल कारण बढ़ती आबादी है, ज्यों-ज्यों आबादी बढ़ती जा रही है पेड़-पौधों वाले जंगल कटते जा रहे हैं और कांक्रीट के जंगल खड़े हो रहे हैं। जो हमें पर्यावरण असंतुलन की ओर ले जा रहा है। बेतहाशा विकास की तरफ बढ़ते मानव ने प्राकृतिक सीमाओं का उल्लंघन जारी रखा है। आज ग्लोबल वार्मिग का असर ऐसा हो चुका है कि कभी भी वर्षा, कभी भी धूप आम बात होती जा रही है। पिछले 150 वर्षों में कार्बन डाई ऑक्‍साइड के उत्‍सर्जन की दर इससे पहले के हजारों सालों की दर से अधिक है। दुनियाभर में करीब 20 करोड़ लोग सिर्फ वायु प्रदूषण से प्रभावित हैं।

भारत के लिए समस्या और विकट है, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक भारत की राजधानी दिल्ली दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रदूषित है। यहां वायु प्रदुषण का स्तर 163 यूजी/एम3 मापा गया जो इसे दुनिया का सबसे ज्यादा वायु प्रदूषित देश बनाता है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि दुनिया के 20 प्रदूषित शहरों में से आधे से ज्यादा भारत में ही हैं। हालांकि दिल्ली के वायु प्रदूषण आंकड़े को लेकर सरकार ने डब्ल्यूएचओ से सवाल भी उठाया था और आंकड़ों को गलत करार दिया था। लेकिन आंकड़ें झूठला देने भर से सच्चाई तो नहीं बदली जा सकती है।


इंफोग्राफ क्रेडिट हिन्दुस्तान टाइम्स
इंफोग्राफ क्रेडिट हिन्दुस्तान टाइम्स


प्रदूषण की दास्तां कुछ ऐसी है कि नदियों के प्रदूषण के मामले में भी भारत पहले स्थान पर हैं, डब्ल्यूएचओ के मुताबिक गांगा सबसे प्रदूषित नही है। अब तय यह करना है कि इस समस्या से निपटा कैसे जाए? भारत एक ऐसा देश है जहाँ एक तरफ समस्या का मॉडल खड़ा होता है तो दूसरी तरफ समाधान का भी मॉडल सामने आ जाता है।

बिहार के भागलपुर जिला का एक गाँव धरहरा कुछ ऐसा ही मॉडल प्रस्तुत करता है जहाँ हर घर में बेटी के जन्म पर फलदार वृक्ष के दो पौधे लगाए जाते हैं, जिससे हरियाली तो बढ़ती ही जा रही है और नए रास्ते भी खुलते जा रहे हैं। हमारे देश में पौधारोपन के कार्यक्रम तो काफी होते हैं लेकिन क्या वह पौधा वृक्ष बन भी पाता है या नहीं कोई देखने वाला नहीं रहता है। आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निवास 7 रेसकोर्स पर पौधा लगाया। इसके बाद प्रधानमंत्री पूरे देश में पौधा लगाने के अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। यह एक अच्छी पहल हो सकती है और आज देश को इसकी जरूरत भी है।

save-earth-विवेकानंद सिंह
(युवा पत्रकार, विज्ञान, तकनीकी और राजनीति में विशेष दिलचस्पी )
आलेख हरित खबर में प्रकाशित

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन की सार्थकता

लोग कहते हैं जीवन नश्वर है। बहुत से महान व्यक्तियों और संतों ने भी इस बात की सत्यता भी प्रमाणित की है। वे बड़े लोग थे उन्हें झूठलाया नहीं जा सकता- लेकिन मेरी समझ में जीवन नश्वर नहीं है। अगर नश्वर होता तो आज विश्व में मानव का आस्तित्व ही नहीं रहता। नश्वर शब्द का तात्पर्य उस वस्तु से है जिसका आस्तित्व ना रहें। किंतु मानव का आस्तित्व था, है, और रहेगा। व्यक्तिगत मृत्यु मानव का विनाश नहीं है। वह सिर्फ निरर्थक पत्तों का गिरना मात्र है। जिससे मानव रूपी वृक्ष की सुन्दरता विकृत ना हो जाय। व्यक्तिगत क्षति मेरी क्षति है। पर मानवता की नहीं...... विवेकानन्द आई आई एम सी

बिहार चुनाव को लेकर क्या है जनता परिवार की राजनीति?

विवेकानंद सिंह जनता परिवार को लेकर सबके दिमाग  में अभी बस एक ही बात आ रही होगी कि इतना हो-हल्ला और कई मीटिंग्स के दौर के बाद जब सबने एक होने का फैसला कर ही लिया तो बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह विलय क्यों नहीं? जब मोदी की लहर के कारण धुर विरोधी हो चुके दो भाई गले मिलने को तैयार हो ही गए तो अब आखिर क्या समस्या हो गई? क्या लालू-नीतीश के रिश्तों में फिर से दरार आ गई? क्या पप्पू और मांझी का इसमें कोई फैक्टर तो नहीं है? लेकिन सवालों से इतर हकीकत यही है कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में राजद-जदयू के विलय से बेहतर विकल्प उनके लिए गठबंधन ही है। राजद के एक नेता से मेरी बात हुई तो उनका कहना था कि उनके लिए सीटों की संख्या से बड़ा मसला 16 वीं बिहार विधान सभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता तक पहुँचने से रोकना है। बीजेपी के नेता ने कहा कि इनकी आपसी लड़ाई के बीच हम 175 का आंकड़ा छूने में कामयाब होकर रहेंगे। खैर हार-जीत का पता तो चुनाव के बाद ही चलेगा लेकिन जनता परिवार में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस हलचल पर मशहूर नारा याद आ रहा है “अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है”। देखना दिलचस्प होगा क...

यहां सरकारी स्कूलों के 'शिक्षक' बने हैं 'मैनेजर'

विवेकानंद सिंह सरकारी स्कूलों में मिलनेवाली शिक्षा की गुणवत्ता की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। खास तौर से बिहार के सरकारी स्कूलों में काम करनेवाले शिक्षक आजकल गजब के मैनेजर बन गये हैं। हो सकता है आपको मेरी बातें थोड़ी अजीब लगे, लेकिन यह एक सच्चाई है। पढ़ाने के अलावा अपनी नौकरी बचाने के लिए व कम सैलरी को बेहतर बनाने के लिए उन्हें कई तरह से खुद को और छात्रों के अटेंडेंस को मैनेज करना पड़ता है। उन्हें हर दिन बच्चों के बिना स्कूल आये भी, उनका अटेंडेंस बनना पड़ता है। इसमें हेडमास्टर साहब (प्रधानाध्यापक) से लेकर शिक्षक भी एक-दूसरे की मदद करते नजर आते हैं। हालांकि, वे भ्रष्ट नहीं, बल्कि बस मैनेज कर रहे होते हैं, क्योंकि उनके ऊपर बैठे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी का काम भी सिर्फ अपनी सैलरी से तो नहीं चल पाता है। दरअसल, वे लोग भी मैनेज कर रहे होते हैं। क्योंकि, सबसे खास बात यह है कि बच्चों के पिता खुद ही मैनेज कर रहे होते हैं। वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की चाह में अपने बच्चे को ट्यूशन देते हैं, प्राइवेट टाइप स्कूल में पढ़ने भेजते हैं, लेकिन सरकारी सिंड्रोम से ग्रस्त हो...